छह फीट और नौ इंच का ये दानव अब इंडिया के लिये खेलेगा!




इण्डियन क्रिकेट में आजकल रोज़ कोई ना कोई अजूबा हो रहा है। अब आंध्र प्रदेश के लिए एक नये लड़के का नाम सुर्ख़ियों में आ रहा है। नाम है निशांत सराणु। सिर्फ़ 19 साल का है। आप कहेंगे कि काम इसने क्या किया है। सिर्फ़ दो रणजी ट्रॉफी के मैच खेले हैं। आईपीएल में भी नहीं खेलता। फिर इतना मशहूर कैसे है। वो इसलिए कि इसकी लंबी छह फीट नौ इंच है। छह फीट नौ इंच। अब ऐसे गेंदबाज़ को बल्लेबाज़ों के खेलने की आदत नहीं होती। 2023 के ODI वर्ल्ड कप में वो पाकिस्तान की टीम के लिए एक नेट बॉलर था। फिर टीम इंडिया के नेट्स में भी लोगो की निगाह इस पर पड़ी। निशांत की लंबाई की वजह से टीम इंडिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज़ उसे सामने ड्राइव नहीं कर पा रहे थे। दिलचस्प बात ये है कि निशांत सराणु तीन साल पहले तक क्रिकेट से दूर थे।  फिर अपने वजन को कम करने के लिए उन्होंने गेंदबाज़ी शुरू किया। और लग गई लाटरी। आज टीम इंडिया के चयनकर्ता इस लड़के पर निगाह रखे हुए हैं। आजकल टीम इंडिया में जम कर टैलेंट बरस रहे हैं।